कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आगामी बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

देहरादून

 

 

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आगामी बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि नौ तारीख से बजट संबंधी प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है। उनके अनुसार इस बार का बजट राज्य की जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। खास तौर पर युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बजट में रोजगार सृजन, कृषि क्षेत्र को मजबूती और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ठोस प्रावधान शामिल हों। मंडोर गुड़ा में सुबह आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने संकेत दिए कि यह बजट राज्य के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम साबित होगा। सरकार का दावा है कि यह बजट जनभावनाओं के अनुरूप और विकासोन्मुखी होगा।