Dehradun Police द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन क्रैकडाउन” एक व्यापक सत्यापन अभियान है, जिसकी निगरानी उच्च स्तर पर की जा रही है।

देहरादून

 

Dehradun Police द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन क्रैकडाउन” एक व्यापक सत्यापन अभियान है, जिसकी निगरानी उच्च स्तर पर की जा रही है। यह अभियान माननीय डीजीपी के निर्देश पर संचालित हो रहा है। सभी थानों में इसे सर्कल ऑफिसर स्तर पर लागू किया गया है, जबकि इसकी मॉनिटरिंग एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण द्वारा की जा रही है। स्वयं एसएसपी स्तर पर भी प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा की जाएगी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले किरायेदारों, बाहरी राज्यों से आए मजदूरों, होटल और रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों तथा लंबे समय से रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन करना है। जिन लोगों का कोई आपराधिक इतिहास रहा है या जिन्होंने अपनी पृष्ठभूमि छिपाई है, उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दस्तावेजों का विभिन्न माध्यमों से सत्यापन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। देखा जा रहा है कि इस प्रक्रिया से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।