उत्तराखंड में बजट सत्र 9 मार्च से भराड़ीसैंण विधानसभा में होने जा रहा है जिसको लेकर सरकार तयारियों लगी हुई है।

देहरादून

 

उत्तराखंड में बजट सत्र 9 मार्च से भराड़ीसैंण विधानसभा में होने जा रहा है जिसको लेकर सरकार तयारियों लगी हुई है वहीं अगर हम बात करे विपक्ष की तो विपक्ष का साफ तौर पर कहना है कि सत्र में हम सरकार को घेरने का काम करेंगे, इसी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि जब जागो तभी सवेरा पाठक ने कहा कि अगर अब उनकी नींद पूरी हो चुकी है और वो सवाल पूछना चाहते हैं तो इसका स्वागत हमारी सरकार करती है, लेकिन जनहित के मुद्दे सदन में गंभीरता से उठाए जाने चाहिए ना कि होहल्ला करके सदन का समय बर्बाद करना चाहिए, हनी पाठक ने आरोप लगाया कि हर सत्र में हंगामा, टेबल पटकना और अमर्यादित व्यवहार ही देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला विधानसभा अध्यक्ष पर कागज फाड़कर फेंकना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि विपक्ष के चाल, चरित्र और चेहरे को भी उजागर करता है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अगर विपक्ष वास्तव में सरकार के सामने मुद्दे रखना चाहता है तो यह काबिले तारीफ है ।