अमेरिका के नए टैरिफ प्लान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के बीच जो भी बातचीत या समझौता हुआ है, वह सभी के लिए लाभदायक साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इसे भारत के उत्पादकों और निर्यातकों के लिए सकारात्मक बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रंप और मोदी के बीच जो भी बातचीत हुई है या जो भी डील हुई है, वो सभी के लिए लाभदायक है। इससे एक अच्छा परिणाम आएगा। हमारे जो उत्पादक हैं, उन्हें भी इससे बढ़ावा मिलेगा और एक बड़े बाजार का रास्ता और भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमेरिका के नए टैरिफ प्लान को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सजग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस समझ के बाद भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे किसानों, उद्यमियों और व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। साथ ही निर्यात को बढ़ावा मिलने से देश की अर्थव्यवस्था भी और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है, जहां आने वाले समय में भारतीय उत्पादों के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।