उत्तराखंड में मदरसे के नाम पर ली गई जमीन को आम लोगों को बेचे जाने का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिक्षा ट्रस्ट के नाम पर जमीन ली गई थी, लेकिन अब उसी जमीन का उपयोग नियमों के विपरीत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मामला नियम-कानून और सरकारी व्यवस्था के खिलाफ प्रतीत होता है, इसलिए इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है कि जो भी व्यक्ति या संस्था कानून का उल्लंघन करेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस जमीन से जुड़े पूरे मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सरकार किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
बाइट: पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखंड