रोड सेफ्टी मंथ 2026 के तहत देहरादून में वाहन प्रदूषण पर बढ़ा फोकस, जागरूकता रैली का आयोजन।

देहरादून

 

रोड सेफ्टी मंथ 2026 के तहत देहरादून में वाहन प्रदूषण पर बढ़ा फोकस, जागरूकता रैली का आयोजन। देहरादून में रोड सेफ्टी मंथ 2026 के अवसर पर इस बार सड़क सुरक्षा के साथ-साथ वाहन प्रदूषण को भी अहम मुद्दा बनाया गया है। इस क्रम में आरटीओ प्रवर्तन विभाग द्वारा कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों, डीलर्स, प्रदूषण जांच केंद्रों और गैराज संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वाहन प्रदूषण कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आरटीओ प्रवर्तन डॉक्टर अनीता चमोला ने कहा कि 16 जनवरी से 14 फरवरी तक चल रहे रोड सेफ्टी मंथ के तहत अब तक मुख्य रूप से ट्रैफिक नियमों पर फोकस किया गया, लेकिन एयर पॉल्यूशन भी एक बड़ा खतरा है, जिसमें वेहिकुलर एमिशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि वाहन के सही रखरखाव, टायर प्रबंधन और फ्यूल ऑयलिंग जैसी आदतों से प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही ई-व्हीकल, बीएस-6 वाहन और टू-व्हीलर्स को लेकर विभिन्न संगठनों के सहयोग से जागरूकता रैली भी निकाली गई, ताकि आम लोग इस विषय पर सजग हो सकें।