प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन और पुलिस तंत्र को सख्त संदेश दिया है।

देहरादून

 

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन और पुलिस तंत्र को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आम जनता को न्याय और मदद के लिए कहीं भटकना न पड़े, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि चाहे थाना हो, चौकी हो या कोई भी सरकारी कार्यालय, हर जगह फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त न की जाए।मुख्यमंत्री ने जमीनों से जुड़े विवादों को लेकर भी बड़ा निर्देश दिया है। ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह के भीतर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी का यह बयान विपक्ष के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।