उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, ऐतिहासिक कदम बताते हुए गिनाईं उपलब्धियां।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, ऐतिहासिक कदम बताते हुए गिनाईं उपलब्धियां

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य और देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बना है, जहां समान नागरिक संहिता का कानून प्रभावी रूप से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस पहल का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रेरणा को देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किया गया वादा पूरा किया गया है। उनके अनुसार यूसीसी के लागू होने से सभी वर्गों को समान न्याय, पारदर्शिता और सरल कानूनी प्रक्रिया का लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कानून के क्रियान्वयन से मुस्लिम महिलाओं को हलाला, इद्दत जैसी कुरीतियों से मुक्ति मिली है और लोगों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ष के भीतर कानून का सफल क्रियान्वयन देवभूमि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है और इससे जनता में उत्साह का माहौल है।