प्रदेश कांग्रेस पार्टी सदस्यीय समिति का गठन कर जनता के बीच पहुँच “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत मनरेगा में हुए बदलाव को लेकर लगातार भाजपा पर हल्ला बोलती हुई नज़र आ रही है।

देहरादून

 

प्रदेश कांग्रेस पार्टी सदस्यीय समिति का गठन कर जनता के बीच पहुँच “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत मनरेगा में हुए बदलाव को लेकर लगातार भाजपा पर हल्ला बोलती हुई नज़र आ रही है, कांग्रेस का आरोप है की भाजपा द्वारा योजना का नाम बदलकर ग्रामीण अधिकारों का हनन किया गया है___वही कांग्रेस के इस अभियान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा की मनरेगा में सुधार कर ”वीबी रामजी” योजना को लाया गया है___उन्होंने कहा की मनरेगा में सौ दिनों की गारंटी को 125 दिन किया गया है, वही पहले मनरेगा के चलते रोजगार सुनिश्चित नहीं होता था लेकिन ”वीबी रामजी” योजना के जरिये रोजगार भी सुनिश्चित किया गया है___उन्होंने बताया की ”वीबी रामजी” योजना को रोजगार गारंटी तक सिमित न रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रो के विकास के लिए भी अपनाया है___ चमोली ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की यदि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के विषयो को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है लेकिन भाजपा पहले ही ”वीबी रामजी” योजना को जनता के बीच लेकर जा चुकी है, और जनता का पूरा समर्थन भी भाजपा और ”वीबी रामजी” योजना को मिल रहा है, साथ ही उन्होंने कहा की योजना का नाम मायने नहीं रखता है बल्कि उसके आधार पर काम मायने रखा जाता है, निश्चित ही 2047 के विकसित भारत के संकल्प के लिए भी ”वीबी रामजी” योजना मील का पत्थर साबित होगी।