उत्तराखंड में मौसम अब करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में मौसम अब करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर भी जल्द शुरू होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने कहा कि आज 22 जनवरी की रात से ही इसका असर देखने को मिला सकता है और कल देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में बारिश व बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। साथ ही अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि 24,25 जनवरी को इसका असर कम देखने को मिलेगा, लेकिन 27,28 से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।