देहरादून
उत्तराखंड के सांसदों द्वारा दूसरे राज्यों में सांसद निधि खर्च किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। आरटीआई के जरिए सामने आए दस्तावेजों ने इस मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है विपक्ष सरकार को आड़े हाथ ले रही है कि उत्तराखंड के कई गांव आज भी पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। इसी बीच सूचना के अधिकार के तहत मिले दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि राज्य के सांसदों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में सांसद निधि खर्च की है यह गंभीर और चिंताजनक है तो वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि सांसद अपनी सांसद निधि का अधिकांश खर्च अपने ही संसदीय क्षेत्र में करते हैं कई बार उत्तराखंड के लोग राज्य से बाहर भी बसे होते हैं और उनकी भावनाओं व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में कुछ धनराशि बाहर के क्षेत्रों में दी जाती है। कुंदन परिहार ने साफ किया कि इसके बावजूद सांसद निधि का पूरा फोकस अपने संसदीय क्षेत्र के विकास पर ही रहता है।