देहरादून
कांग्रेस के 2027 चुनावों में जीत के दावो को, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया भ्रम । कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड और हरियाणा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को चुनावों के लिए प्रशिक्षण देने के लिए हरियाणा में 10 दिवसीय कार्यशाला गतिमान है, कार्यशाला में जिला अध्यक्षों के साथ दोनों राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए है जिससे यह भी कहा जा सकता है कि कांग्रेस आने वाले चुनावों के लिए प्रदेश में अपनी जीत के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है_____वही कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा की कांग्रेस द्वारा कार्यशाला का आयोजन करना कांग्रेस पार्टी का अंधरूनी मामला है____उन्होने “कांग्रेस के 2027 चुनावों में जीत के दावो को” कांग्रेस का भ्रम की स्तिथि में रहना बताया है____साथ ही प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस प्रकार अभी तक कांग्रेस को नकारा है, आने वाले 2027 चुनावों में भी पुनः इसी प्रकार से कांग्रेस को नकारा जायेगा।