उत्तराखंड में “जन जन की सरकार , जन जन के द्वार” अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है, प्रदेशभर में अब तक 363 शिविरों का आयोजन कर 1.5 लाख से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ भी मिला है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में “जन जन की सरकार , जन जन के द्वार” अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है, प्रदेशभर में अब तक 363 शिविरों का आयोजन कर 1.5 लाख से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ भी मिला है  वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश निर्माण के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है की सरकार खुद जनता के द्वार पहुँच रही है___उन्होने कहा की युवा मुख्यमंत्री की युवा सोच के कारण युवाहित के कार्य व सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की दृष्टि से और भाजपा पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये गये इस अभियान को पूरे प्रदेश में अपनाया जा रहा है___उन्होंने कहा निश्चित ही यह अभियान प्रदेश की राजनीति में मील का पत्थर साबित साबित होगा और जनता के विश्वास से चुनी हुई भाजपा पार्टी इसी प्रकार से भविष्य में भी निरंतर जनता के बीच पहुँच कार्य करती रहेगी।