देहरादून संभाग में संचालित होने वाले एग्रीगेटर के प्रति लगातार आ रही शिकायतों के बीच अब संभागीय आरटीओ देहरादून द्वारा नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा जाएगा।

देहरादून

 

 

देहरादून संभाग में संचालित होने वाले एग्रीगेटर के प्रति लगातार आ रही शिकायतों के बीच अब संभागीय आरटीओ देहरादून द्वारा नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा जाएगा। जिसके संबंध में जानकारी देते हुए संभागीय आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी देहरादून अनिता चमोला ने बताया कि ग्राहक को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने वाले ओला, उबर व रैपिडो के पास ग्राहक को डिजिटली परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी एग्रीगेटर लाइसेंस तो है लेकिन लाइसेंस मिलने के बाद भी कुछ नियमों को पूरा किया जाना जरूरी होता है, इसलिए उन नियमों को ये एग्रीगेटर पूरा कर रहे हैं या नहीं इसके लिए उनसे जल्द ही जवाब मांगा जाएगा।