उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बदलते मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

देहरादून

 

उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बदलते मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा से निपटने की तैयारियों और बीते अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है, जहां हर मौसम में अलग-अलग प्रकार की चुनौतियां सामने आती हैं। बरसात के दौरान आई बड़ी आपदा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से समय पर राहत पहुंचाई गई और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सका। शीतकाल में हिमस्खलन, सड़क बंद होने, स्वास्थ्य और बिजली जैसी समस्याओं को लेकर भी सरकार पूरी तरह सतर्क है। सीएम धामी ने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और केंद्र सरकार के विशेषज्ञ मिलकर मंथन कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।