राजधानी देहरादून के बलबीर रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में आज काफी गहमागही रही।

देहरादून

 

राजधानी देहरादून के बलबीर रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में आज काफी गहमागही रही। सैकड़ो की संख्या में प्रदेश भर से आए जनप्रतिनिधि और उनके समर्थकों ने बीजेपी का दमन थाम लिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी का पट्टा पहनकर उन्हें भाजपा में शामिल किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बहुत पहले से ही लोग पार्टी में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन ऊपर से आदेश नहीं था अब ऊपर से आदेश मिल गया है और बीजेपी में शामिल करने की यह प्रक्रिया अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चुनाव आचार संहिता लागू होने तक लगातार प्रदेश से जिला स्तर तक जारी रहेगा।