हरीश रावत ने अपने ए आई जेनरेटेड वीडियो को लेकर नेहरू कॉलोनी थाने में आज प्राथमिकी दर्ज कराई और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनकी छवि को खराब कर रहे हैं।

देहरादून

 

हरीश रावत ने अपने ए आई जेनरेटेड वीडियो को लेकर नेहरू कॉलोनी थाने में आज प्राथमिकी दर्ज कराई और भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनकी छवि को खराब कर रहे हैं इस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री का कहना है कांग्रेस हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और उस वीडियो में भी यही दिखाया गया है हरीश रावत ने भी अपने कार्यकाल में मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया लिहाजा उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में हरीश रावत को आज कोई पूछ नहीं रहा है और वह अपने आप को अलग-अलग महसूस कर रहे हैं लिहाजा मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए वह कभी एफ आई आर करवाने जाते हैं तो कभी बीजेपी कार्यालय में धरना देने की बात बात कह रहे हैं हरीश रावत प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं,, पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं लिहाजा भाजपा भी अपने कार्यालय में उनके स्वागत के लिए तैयार है।