देहरादून
उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार राजस्व प्राप्ति पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व समीक्षा को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास के लिए संसाधनों का सुदृढ़ होना आवश्यक है और इसके लिए तय राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति बेहद महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने अपने वार्षिक राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष अब तक संतोषजनक प्रगति की है और शेष अवधि में बेहतर प्रबंधन के साथ लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विकास योजनाओं को तेज गति देने के साथ-साथ नए संभावनाशील क्षेत्रों की पहचान कर राजस्व बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि राज्य आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सके।