देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 17 दिसंबर से उत्तराखंड की प्रत्येक न्याय पंचायत में सरकार पहुंचेगी। प्रशासनिक अधिकारी और जिलाधिकारी स्वयं शिविरों में मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना न पड़े। यह अभियान कम से कम 45 दिनों तक चलेगा। सभी 28 विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहेंगे। लाभार्थियों को पहले से सूचना देकर योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम की राज्य स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।