पहाड़ों पर बनाई जाएगी टाउनशिप

देहरादून  —–हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड की कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए इसी बैठक में राज्य में स्पेशल टाउनशिप विकसित कर नियोजित विकास के लिए उत्तराखंड टाउन प्लैनिंग स्कीम में संशोधन को मंजूरी मिली यानी कि शहरी योजनाओं और नए नियोजित शहर टाउनशिप विकसित करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। वही प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने इस फैसले को स्वागत योग्य बताया और कहा की जगह-जगह अर्बनाइजेशन हो रहा है गांव शहर में बदल रहे हैं जगह-जगह नगर पंचायत और नगर पालिका बनाया गया है। सरकार के इस निर्णय से पहाड़ों पर विकास होगा जिससे पलायन पलायन को रोकने में मदद मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि विकसित गांव को यदि टाउनशिप में परिवर्तित किया जाएगा तो उसमें सीवर बिजली सड़क की सुविधा और सही रूप से हो जाएंगे जिससे लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी