देहरादून
दीपावली के पावन पर्व को लेकर जहाँ आमजन उल्लास और उमंग के साथ तैयारियों में जुटे हैं, वहीं जिला प्रशासन भी पर्व के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सतर्क दिखाई दे रहा है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने दीपावली के अवसर पर नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को हर्षोल्लास के साथ-साथ सावधानीपूर्वक भी मनाएं।
उन्होंने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का ही नहीं बल्कि पकवानों और मिठाइयों का भी पर्व है, इसलिए खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की मिठाई और खाद्य सामग्री की दुकानों पर सैंपलिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम बंसल ने आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक ध्वनि वाले पटाखों का उपयोग न करें और केवल आवश्यकतानुसार ही वाहनों का प्रयोग करें ताकि यातायात नियंत्रण में सहायता मिल सके।।