देहरादून
भारतीय जनता पार्टी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विपिन मैंदोली को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
विपिन मैंदोली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन प्रारंभ से ही मजबूत रहा है और वह “वन बूथ, मल्टी यूथ” के संकल्प को लेकर युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भाजपा की रीढ़ है और वह बूथ स्तर तक युवाओं को संगठित कर पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।