उत्तराखंड में नकल प्रकरण की गम्भीरता को लेकर सरकार ने सख्त कार्यवाही की है। नकल प्रकरण में अफसर के.एन. तिवारी को तत्काल निलबित किया गया है।

देहरादून

 

 

उत्तराखंड में नकल प्रकरण की गम्भीरता को लेकर सरकार ने सख्त कार्यवाही की है। नकल प्रकरण में अफसर के.एन. तिवारी को तत्काल निलबित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में उत्तराखंड सरकार ने लगभग 25 हजार नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न की है। इस बीच कोई ऐसा प्रकरण नहीं आया जिसमें नल की गई हो और पारदर्शिता ना अपनी गई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में नकल प्रकरण का मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। जो भी उस केंद्र या परीक्षा से संबंधित जिनके ऊपर भी अपने दायित्व का निर्वहन करने का आरोप है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही कार्यवाही होगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया गया है।