देहरादून में सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की।

देहरादून

 

देहरादून में सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में सीएम धामी ने शहीदों को नमन कर उनके परिजनों से मुलाकात की….इस दौरान सीएम ने ‘शहीद सम्मान यात्रा 2.0’ का शुभारम्भ भी किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नही वीरभूमि भी है। उत्तराखंड राज्य से देश के हर कोने में अपना बलिदान देने वाले वीर बड़ी संख्या में है। उनके सम्मान में पहले भी प्रथम चरण की यात्रा निकाली गई थी । जिसमे देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैनिकों की स्मृति में बनने वाले सैनिक धाम का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहाँ उनके आंगन की पावन मिट्टी उनके स्मरण में लेजाई गयी थी पहले चरण में 1600 और दूसरे चरण में 71 वीरों के आंगन की मिट्टी वहां जा रही है।।