देहरादून
देहरादून में बीजेपी की प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला का आगाज़ हुआ। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा सहित भाजपा के नए प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यशाला में पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन 2027 को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कार्यशाला सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी और मोर्चों के प्रमुखों को नए जोश के साथ एकजुट होकर काम करने का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और अब नए दायित्व मिलने के बाद मिशन 2027 की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक मेहनत करेंगे। धामी ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर टीम भावना से काम करें ताकि 2027 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने।