देहरादून
CBI द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत को वर्ष 2016 के स्टिंग मामले में नोटिस भेजा गया है, वही ऐसे में हरिश रावत को CBI के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है जिसपर हरिश रावत की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है, हरिश रावत का कहना है की जब भी चुनाव नजदीक आते हैं मुझे सीबीआई का नोटिस मिलता है। वही हरिश रावत के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा की जिस कारण नोटिस भेजा गया है उसका जवाब हरिश रावत को देना पड़ेगा उसमे उनको दिक्क़त नही होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा की हरिश रावत कोंग्रेस के वरिष्ठ नेता है और पूर्व में मुख्यमंत्री भी रहे है उनको पता होना चाहिए की चुनाव आते ही आचार संहिता लागू हो जाती है लेकिन अभी 2027 चुनावों के लिए ढ़ेड साल का समय है ऐसे में कानून और विकास सम्बन्धित कार्य निरंतर चलते है चुनावों का आना जाना लगा रहता हैं वही हरिश रावत को समझना चाहिए की हर बात पर राजनीतिकरण करना शोभनीय नही हैं।