सीमांत पिथौरागढ़ जिले में मासूम के साथ 2014 में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में धामी सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करेगी।

देहरादून

 

सीमांत पिथौरागढ़ जिले में मासूम के साथ 2014 में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में धामी सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करेगी। कानूनी सलाहकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि मुख्यमंत्री ने पुनः याचिका दायर करने को कहा है । इस तरीके से जो भी घटनाएं होती है हम उनसे कड़ाई से निपटना जानते है और इसके लिए मै मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां बहनों के साथ अगर ऐसे अपराध होंगे तो उन्हें कड़ाई से सजा देने का प्रावधान होगा ।