उत्तराखंड की आपदा में राजस्थान ने की मदद, सीएम भजन लाल ने 5 करोड़ की दी सहायता, पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार।

देहरादून

उत्तराखंड की आपदा में राजस्थान ने की मदद, सीएम भजन लाल ने 5 करोड़ की दी सहायता, पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न संकटपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई है और इसका उपयोग आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए किया जाएगा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में हम उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा को अपनी ही पीड़ा मानते हैं उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान के लोग इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड के भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं शर्मा ने विश्वास जताया कि धामी के नेतृत्व में पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।