मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों को दुरुस्त करने के लिए लगातार काम कर रही है।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों को दुरुस्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री का मार्ग तो खोल दिया गया है, लेकिन मानसून के चलते कई स्थानों पर बीच-बीच में संपर्क कट रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री मार्ग पर खरशाली क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।वर्तमान में उस मार्ग को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

धामी ने भरोसा जताया कि अगले 10–12 दिनों में इस मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उसके बाद यात्रा को सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के मार्गों पर यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में किसी भी बाधा को तुरंत दूर किया जाए।उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के प्रयासों से श्रद्धालु सुरक्षित और निर्बाध रूप से अपनी यात्रा पूरी कर पाएंगे।