देहरादून : भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मंगलवार सुबह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने ओलंपिक संघ अध्यक्ष को खेलों के आयोजन को लेकर की गई सभी तैयारियां से अवगत कराया। उन्हें बताया कि इस बार का उद्घाटन समारोह सबसे भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।