देहरादून
उत्तराखंड भाजपा द्वारा आगामी सेवा सप्ताह के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। यह सेवा सप्ताह 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर लाल बहादुर शास्त्री जी और महात्मा गांधी की जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चिकित्सा और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा, जिसमें आम जनता को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। रक्तदान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस पखवाड़े में सामाजिक एकता, सेवा और सम्मान के भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उत्तराखंड भाजपा का यह सेवा सप्ताह सामाजिक जागरूकता और विकास के कार्यों को गति देने का एक अनूठा प्रयास है, जो पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।