देहरादून ल आज भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पार्टी के आदरणीय संस्थापकों को नमन करते हुए ध्वज फहराया। भाजपा के श्रद्धेय संस्थापकों के त्याग और बलिदान का ही प्रतिफल है की आज हमारा संगठन जनसेवा और अंत्योदय के सिद्धांत पर निरंतर कार्य कर रहा हैं।
वहीँ उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भाजपा ने दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बनने का गौरव प्राप्त किया है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हमारी पार्टी ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं पर विश्वास रखा है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आत्मसात् कर जन-जन का कल्याण सुनिश्चित किया है।