उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत हासिल की है उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5099 वोटो से हरा है..केदारनाथ उपचुनाव जीतने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया है साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केदारनाथ में प्रचार के दौरान कई झूठ फैलाए लेकिन केदारनाथ की जनता ने कांग्रेस के झूठ का भारतीय जनता पार्टी को जीताकर करारा जवाब दिया है..
वहीँ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केदारनाथ में मोदी सरकार द्वारा जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उसे जनता देख रही है और जनता ने वहां के विकास को अपना वोट दिया है वहीं भाजपा के नेताओं ने इस जीत को स्थानीय कार्यकर्ताओं और केंद्रित नेतृत्व के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत मानी है..