उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी रक्षाबंधन के पर्व पर महिला पुलिसकर्मियों से राखी बँधवाकर त्यौहार मनाया। महिला पुलिस कर्मियों ने एक-एक कर गणेश जोशी की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी अपने घर से दूर ड्यूटी कर अपने दायित्वों को निर्वहन कर रही हैं ऐसे में फोर्स की महिलाओं से राखी बनाकर यह त्यौहार मनाया गया है। हालांकि पारिवारिक कारणों से गणेश जोशी बड़े स्तर पर रक्षाबंधन के पर्व को नहीं मना पाए पर उन्होंने पुलिसकर्मी बहनों को भरोसा दिलाया है कि एक जन सेवक और भाई के रूप में वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।