कमला नेहरू पुरस्कार से हुए सम्मानित, परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी

पिथौरागढ़:

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित हुये विद्यार्थी, विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानंद विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मुनस्यारी में 33 विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2023 के आधार पर कमला नेहरू पुरस्कार देते हुये प्रत्येक को 1000₹ का चैक प्रदान किया गया।   बनवासी कल्याण आश्रम-पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संरक्षक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह जिला संघ चालक त्रिभुवन सिंह भैसोड़ा (पुर्व प्रधानाचार्य) विशिष्ट अतिथि रहे।  संघ जिला प्रचारक दीपक ने भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती हीरा धर्मशत्तू ने की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नी बृजवाल, माउण्ट ऑफ मुनस्यारी के संस्थापक डॉ. दुर्गाप्रसाद भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबन्ध कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुनस्यारी विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों के 84 विद्यार्थियों को कमला नेहरू पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है  जिसमें से विवेकानंद विद्या मन्दिर  इण्टर कॉलेज  मुनस्यारी के सर्वाधिक 33विद्यार्थी सम्मिलित हैं।उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड लगवाकर विद्यालय को साधन सम्पन्न किया जायेगा। उन्होंने सम्मान पा रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। मुख्य अतिथि गोकर्ण सिंह मर्तोलिया ने मुनस्यारी में चल रहे बनवासी कल्याण आश्रम के निर्माण काल के संघर्ष, मेहनत और जनसहयोग के बारे में जानकारी दी। गोकर्ण सिंह मर्तोलिया 1975 में अपातकाल के दौरान 18 महिने राष्ट्रहित के लिए जेल भी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र ने विद्यार्थियों के सम्मुख मुख्यअतिथि का विशिष्ट परिचय रखा। उन्होंने बताया कि गोकर्ण सिंह जी की एक बेटी जिला जज बिजनौर तथा एक बेटी राजकीय इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता तथा बेटा इंजीनियर हैं तथा तीनों विद्याभारती के विद्यालय से पढे हैं।  इनका 82 वर्ष की उम्र में भी समाज सेवा के कार्य में लगे रहना हम  सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने 2024 के  बोर्ड  परीक्षाफल की जानकारी देते हुये बताया कि कक्षा12वीं के आयूष बिष्ट ने प्रदेश में 19वॉ तथा जनपद पिथौरागढ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्नेहा नित्वाल ने 12वीं  बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 21वॉ स्थान प्राप्त किया है। कोई भी परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण नहीं हुआ। विद्यार्थियों की लगन और माता- पिता तथा शिक्षकों का समर्पण भाव से बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस वर्ष कक्षा  8वीं की लतिका  बृजवाल (नेशनल बॉक्सर) का आर्मी स्कूल पुणे के लिये चयन होना भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। समारोह के दौरान विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थी, समस्त शिक्षक गण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।