सीएम धामी एवं केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने अंतर्राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव अमृतं गमय का किया शुभारम्भ 

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार…

नकली दवाओं को लेकर उत्तराखंड का ये शहर बना चुनौती, कहीं आपकी बीपी, शुगर-हार्ट की दवाइयां नकली तो नहीं.!, जाने क्यों छूट जा रहें हैं आरोपी

हरिद्वार। प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार में रुड़की का भगवानपुर क्षेत्र चुनौती बना हुआ है।…

CM धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, दो साल बाद निकाली गई टपकेश्वर महादेव की 21वीं शोभा यात्रा

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा…

पेपर लीक प्रकरण में विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के करीब 4200 पदों पर होने वाली आठ भर्ती परीक्षाओं पर लगाई रोक

देहरादून।  पेपर लीक प्रकरण में विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के करीब 4200…

गढ़वाली भाषा को नया आयाम दे रही सुमन-भगवान की जोड़ी, गढ़वाली घपरोल में हंसी-हंसी से दे जाते गंभीर संदेश

– अपनी माटी और थाती को समर्पित दोनों कलाकारों को सलाम देहरादून । लगभग एक सप्ताह पहले…

राज्यपाल ने राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संस्कृत सप्ताह महोत्सव’ का किया शुभारंभ

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘संस्कृत…

स्वास्थ्य मंत्री की फटकार के बाद हरकत में आया महकमा, एनएचएम कार्मिकों के वेतन भत्तों हेतु 90 करोड़ किये जारी

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की फटकार के बाद हरकत…

CM धामी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गांधी पार्क में आयोजित रैली /प्रभात फेरी में किया प्रतिभागदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून मती सोनिका, एस.एस.पी दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के…

12 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला राज्य स्त्री शक्ति “तीलू रौतेली “पुरस्कार

13 जनपद की 35 परियोजनाओं से 35आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार देहरादून। वीरांगना तीलू रौतेली…

बिजली बिल जमा न होने का मैसेज भेज कर डॉक्टर को साइबर ठग ने लगाया 75 हजार का चूना

देहरादून। बिजली बिल जमा नहीं होने का संदेश भेजकर साइबर ठगों ने डाक्टर को 75 हजार रुपये…