आपको बताते चलें कि हाल ही में दिल्ली के अंदर एक बड़ा हादसा बिल्डिंग गिरने का हुआ है जिसमें की लगभग 7 से 8 छात्र छात्राओं की मौत हो गई है जिसके बाद से राजधानी देहरादून का जिला प्रशासन भी सख्त होता हुआ नजर आ रहा है जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि जो अवैध तरीके से हॉस्टल चल रहे हैं इनको लेकर पहले भी अभियान चलाया गया था पुलिस के साथ मिलकर और उसमें सभी सुरक्षा के इंतजाम जांचे गए थे और उसके बाद हमने उनको क्रॉस चेक भी कराया था लेकिन जिस तरीके से बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ अवैध हॉस्टल चल रहे हैं और उनका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी