हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के एक दिन बाद 9 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने शुद्धि हवन कराया था।
रैली के बाद हुआ कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद अब कर्नाटक पहुंच गया है। बेंगलुरु के विधान सौध पुलिस थाने में शुक्रवार को उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जीरो FIR दर्ज की गई है। इसमें उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य लोगों के खिलाफ नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने FIR को ‘क्रिया की प्रतिक्रिया’ बताया। उन्होंने महेंद्र भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और महेंद्र भट्ट को देर-सवेर कानून का सामना करना पड़ेगा। अगर उनसे कोई गलती हुई है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और उसका प्रायश्चित करना चाहिए।