आढ़त बाजार शिफ्टिंग

 

देहरादून के सबसे बड़े ट्रैफिक अवरोधों में शामिल आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की दिशा में सरकार की कवायद तेज हो गई है। देहराखास में विकसित किए जा रहे नए आढ़त बाजार में आढ़तियों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। धर्मपुर से बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में पात्र आढ़तियों को अलॉटमेंट लेटर देने का प्रयास है। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर तक पूरी शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उनके मेयर रहते चकराता रोड का चौड़ीकरण हुआ था और अब विधायक रहते इसी कार्यकाल में आढ़त बाजार की शिफ्टिंग होने जा रही है। बाजार शिफ्ट होने के बाद सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।