मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी के समान सम्मान दिया गया है और जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने ग्रैंड मुफ्ती अबू बकर रहमत के महिलाओं से जुड़े विवादित बयान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस पर स्पष्ट रुख रखने की मांग की। धामी ने कहा कि ऐसे बयानों पर कांग्रेस नेतृत्व को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जाति और समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।