मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है। सरकार प्रदेश की इस पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद के जरिए स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। उत्तराखंड में वेलनेस, योग और आयुर्वेद आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें बढ़ावा देने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है।
बाबा रामदेव ने भी उत्तराखंड में योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की।