मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा, पैदल पहुंचे रवि के स्टॉल पर, चखी टिकी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा के लोहियाहेड में अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री पैदल चलकर आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय व्यापारी रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री के इस सहज और सादगी भरे अंदाज को देखकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलकर स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे और रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी खाई।
मुख्यमंत्री को अपने बीच पैदल चलता देख स्थानीय लोगों में उत्साह नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से आत्मीयता के साथ बातचीत भी की और स्थानीय कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘लोकल फॉर वोकल’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय दुकानों और उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज की स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सराहना की। मुख्यमंत्री का पैदल चलकर आम लोगों के बीच पहुंचना और स्थानीय स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लेना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।