वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति भंग करने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24/08/2026 की रात्रि कोतवाली विकासनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि सिटी पैलेस क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि सिटी पैलेस के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा एक दुकान के अन्दर जाकर दुकानदार के साथ- साथ वहाँ मौजूद अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट कर दुकान में रखा सामान, फर्नीचर तथा दुकान स्वामी का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर शांति-व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत मौके से 03 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।