एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रही है। एसआईआर प्रक्रिया में कल रुद्रपुर में हुए बवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरे देश में लागू है। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा इस एसआईआर की प्रक्रिया कराई जा रही है। इस प्रक्रिया में उन्हीं लोगों के नाम कट रहे हैं। जो एक से ज्यादा जगहों पर वोटर है, जिनके पास निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दस्तावेज नहीं है। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि वोटर लिस्ट में से उन लोगों के नाम भी काटे जा रहा है। पूरे भारत में वोटर लिस्ट के शुद्धि करण का काम किया जा रहा है। अब ऐसे में सभी राजनीतिक दलों को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए और अगर कोई इसका विरोध कर रहा है तो उन्होंने वोटर लिस्ट में गलत तरीके से उसने नाम जुड़वाए हुए है।