वंदे भारत एक्सप्रेस में घुस रहा था 10 फीट लंबा अजगर, हरिद्वार में रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा

 

वंदे भारत एक्सप्रेस में घुस रहा था 10 फीट लंबा अजगर, हरिद्वार में रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा

हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में मेंटीनेंस के लिए खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब दस फीट लंबा अजगर ट्रेन के कोच के आसपास नजर आया और अंदर घुसने की कोशिश करता दिखाई दिया। वाशिंग लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों की नजर समय रहते अजगर पर पड़ गई, जिसके बाद उन्होंने बिना जोखिम उठाए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरिद्वार रेंज की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग के मुताबिक अजगर को बाद में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। राहत की बात यह रही कि सांप के ट्रेन में प्रवेश करने से पहले ही उसका पता चल गया, वरना यात्रियों के बीच बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। वन विभाग की टीम ने पूरे ऑपरेशन को सावधानी के साथ अंजाम दिया।