बीजेपी उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में आज गढ़वाल मंडल की लोकसभा सीटों के सांसदों, विधायकों और प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की ग्राउंड स्ट्रेटजी और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बुलाई गई ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय पर बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी और सरकार की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान क्षेत्रवार समीक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा तथा आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून का समय चल रहा है, ऐसे में सभी बीजेपी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की सेवा करेंगे और समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।