खड़गे के आगमन के बाद भाजपा के शुद्दीकरण के बाद भड़की कांग्रेस

 

8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिक अर्जुन खड़गे के आने के बाद भाजपा के द्वारा शुद्दीकरण के लिए हवन करवाना भाजपा के गले की हड्डी बनता जा रहा है कई जगह भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद अब मंगलौर के विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन के नेतृत्व में मंगलौर में दलित समाज के लोगो के साथ एक जनसभा की गई जिसमें कई लोगो ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए इस दौरान सब लोगों ने 2027 के चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण लिया

इस मौके पर मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा भाजपा की अगुवाई में 2026 में भी छुवाछुत जैसे मामले देखने को मिल रही इसे लेकर दलित और मुस्लिम भाई कभी माफ नही करेंगे

वही झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि भाजपा के ही इशारे पर दलित और मुसलमानों को एस आई आर को लेकर परेशान किया जा रहा है