एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस पहुंची बुज़ुर्गों के द्वार

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 17/08/2026 को थाना बसन्त विहार पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्ग व्यक्तियों के घर जाकर उनसे भेट की गई। भेट के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग एवं अन्य प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा आपातकालीन स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न जनहितकारी सेवाओं, हेल्पलाइन नंबरों एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्थाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त सभी सीनियर सिटीजन्स को विश्वास दिलाया गया कि उनकी हर संभव सहायता के लिए दून पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। सभी बुज़ुर्गों द्वारा एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई।