राहुल गाँधी व खड़के के बाद अब प्रियंका गाँधी की बड़ी रैलियां उत्तराखंड में संभावित है ये जानकारी कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने दी। उन्होंने कहा कि खड़गे जी और राहुल गाँधी के बाद गांधीजी का संभावित उत्तराखंड दौरा है। हरक ने बताया कि प्रियंका गांधी की श्रीनगर गढ़वाल व पिथौरागढ में रैलियां कराने की तैयारी है।