प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा
छती का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश
श्री केदारनाथ यात्रा में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
रुद्रप्रयाग में मानसून और आपदा प्रबंधन की समीक्षा
कृषि एवं रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से जिले में मानसून से हुई क्षति और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।
मंत्री ने क्षति का आकलन कर राहत व पुनर्स्थापना कार्य तेज करने, प्रभावितों को तत्काल सहायता देने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन के निर्देश दिए। सड़क मार्गों, बचाव दलों की तैनाती, वैकल्पिक मार्गों और मशीनरी की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।
साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही 24×7 आपातकालीन केंद्र सक्रिय रखने, मौसम चेतावनियों के प्रसार और राहत शिविरों की पूर्व पहचान पर जोर दिया।
बैठक में जल निकासी, नालियों की सफाई, मोबाइल नेटवर्क और विभागीय समन्वय की भी समीक्षा की गई।